Home » News Update » सभी के सहयोग से 2025-26 मे 118 लाख टन कोयला‌ उत्पादन लक्ष्य को पूरा करेगे –जीएम।

सभी के सहयोग से 2025-26 मे 118 लाख टन कोयला‌ उत्पादन लक्ष्य को पूरा करेगे –जीएम।

2024-25 मे 71 लाख टन कोयला उत्पादन 865 रैक कोयला डिस्पैच कर बनाया रिकार्ड। 

 

बेरमो: बीएंडके परिवार के समस्त सदस्यों के कठिन परिश्रम एवं दृढ़ निश्चय के परिणाम स्वरूप वित्तीय वर्ष 2024-25 में 71.177 लाख मीट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया। उक्त बातें बीएडके क्षेत्र के महाप्रबंधक चित्तरंजन कुमार ने‌ दी। कहा कि सभी के सहयोग से 2025-26 मे सीसीएल मुख्यालय से मिले लक्ष्य 118 लाख टन कोयला, ओबी निस्तारण 131लाख क्यूबिक मीटर को पूरा करेंगे। रैक लोडिंग में भी बीएडके क्षेत्र ने इस वित्तीय वर्ष 865 रैक लोड किया, जो कि अपने आप में ही बहुत बड़ी उपलब्धि है। पिछले वर्ष 778 रैक डिस्पैच हुआ था। पिछले बार से 11 परसेंट अघिक है। निश्चित ही यह उत्पादन बीएडके क्षेत्र को और उन्नति करने में मदद करेगा। उत्पादन के अलावा बीएडके क्षेत्र ने इस वित्तीय वर्ष कल्याण का भी बहुत काम किये। बीएंडके क्षेत्र के अघिकारी और कॉलोनी के सैकड़ो आवास ,करगली आफिसर्स अधिकारी क्लब, महा प्रबंधक कार्यालय और करगली गेस्ट हाउस आदि का मरम्मत कराया। बीएडके क्षेत्र महाप्रबंधक चित्तरंजन कुमार और एरिया सेल ऑफिसर त्यागी ने‌ कहा कि इस उपलब्धि का सारा श्रेय हमारे चेयरमैन पीएम प्रसाद और सीएमडी निलेन्दु सिंह कि सकारात्मक सोच, हमारे कर्मचारियों एवं अधिकारियों कि कठिन परिश्रम, हमारे यूनियन प्रतिनिधिगण एवं स्टेकहोल्डर्स का हमारे ऊपर विश्वास का परिणाम है। पुनः मै इस उपलब्धि पर सभी का धन्यवाद देता हूँ।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal