Home » News Update » सीसीएल बीएंडके क्षेत्र से एक अधिकारी समेत सात हुए सेवानिवृत्त

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र से एक अधिकारी समेत सात हुए सेवानिवृत्त

Bermo: सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब करगली में मंगलवार को सितंबर माह में एक अधिकारी व छह कामगारों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. सेवानिवृत्त होने वाले में अमला अधिकारी सत्येंद्र कुमार भी शामिल हैं. समारोह में जीएम चितरंजन कुमार व यूनियन नेताओं ने सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, मोमेंटो व उपहार आदि देकर सम्मानित किया। संचालन सहायक कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा ने किया। जीएम श्री कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को आगे खुशहाल जीवन जीने की शुभकामनाएं देते हुए अपनी गाढ़ी कमाई को सुरक्षित रखने की सीख दी, कहा कि सभी कर्मियों ने ईमानदारीपूर्वक कंपनी के हित में कार्य किया है और बेदाग सेवानिवृत्त हुए हैं, जो इनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है. मौके पर एसओपी विनय रंजन टुडू, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, यूनियन प्रतिनिधि विजय भोई, गणेश महतो, सुशील कुमार सिंह, राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal