तेनुघाट — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के आवास परिसर तेनुघाट में शनिवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल पांच टीमों ने भाग लिया। खेल भावना और आपसी समन्वय का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोमिया सर्किल की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में गोमिया सर्किल ने बेरमो थाना को हराया। दूसरे मैच में जरीडीह सर्किल ने बेरमो सर्किल को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में बेरमो सर्किल ने बीटीपीएस को शिकस्त दी, जबकि चौथे मैच में बेरमो थाना ने बीटीपीएस पर जीत दर्ज की। इन परिणामों के आधार पर गोमिया सर्किल, जरीडीह सर्किल, बेरमो…