Home » News Update » तेनुघाट — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के आवास परिसर तेनुघाट में शनिवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल पांच टीमों ने भाग लिया। खेल भावना और आपसी समन्वय का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोमिया सर्किल की टीम ने खिताब अपने नाम किया।

तेनुघाट — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के आवास परिसर तेनुघाट में शनिवार को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कुल पांच टीमों ने भाग लिया। खेल भावना और आपसी समन्वय का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोमिया सर्किल की टीम ने खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में गोमिया सर्किल ने बेरमो थाना को हराया। दूसरे मैच में जरीडीह सर्किल ने बेरमो सर्किल को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में बेरमो सर्किल ने बीटीपीएस को शिकस्त दी, जबकि चौथे मैच में बेरमो थाना ने बीटीपीएस पर जीत दर्ज की।

इन परिणामों के आधार पर गोमिया सर्किल, जरीडीह सर्किल, बेरमो सर्किल और बेरमो थाना ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में बेरमो सर्किल ने जरीडीह सर्किल को हराया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गोमिया सर्किल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में गोमिया सर्किल ने बेरमो सर्किल को पराजित कर टूर्नामेंट की विजेता बनी।

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए गोमिया पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को सर्वश्रेष्ठ टीम मैनेजर चुना गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका प्रशांत कुमार सिन्हा ने निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह रहे।

इस अवसर पर बेरमो अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही नवल किशोर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पिंकू यादव, जितेन्द्र सिंह, कृष्णा कुशवाहा महुआ टॉड, मनीष कुमार दुग्धा, राजू मुंडा पेटरवार, रवि कुमार गोमिया, प्रफुल्ल कुमार महतो आई ई एल, शशि शेखर चतरो चट्टी, प्रकाश कुमार जागेश्वर, श्री निवास बोकारो झरिया, कसमार कुंदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal