Home » News Update » पतरातू में विकास की नई पहल: विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास

पतरातू में विकास की नई पहल: विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास

डीएमएफटी मद :  पतरातू प्रखंड के देवरिया पंचायत में मतकमा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नीचे टोला में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास आज बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी जी के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया

यह आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण विभाग, रामगढ़ की कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से लगभग 14.96 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि मेरा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुगमता से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं पोषण व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, भदानीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, राजेंद्र मुंडा, अनिल खरवार, सत्येंद्र महतो, योगेंद्र मुंडा, मनोज मुंडा, अनीश मुंडा, प्रसून कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पतरातू संवाददाता गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal