Home » News Update » पतरातू में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभ शिलान्यास

पतरातू में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभ शिलान्यास

पतरातू प्रखंड के बीचा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लालू करमाली के घर से नारायण बेदिया के घर होते हुए कृष्णा बेदिया के घर तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ।

यह सड़क लगभग 1.45 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी प्राक्कलित लागत 1 करोड़ 14 लाख 16 हजार रुपये निर्धारित की गई है। योजना के तहत 700 मीटर पीसीसी सड़क एवं 750 मीटर कालीकरण सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य को विंध्याचल कंस्ट्रक्शन द्वारा पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ विकास हमारी प्राथमिकता है। सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बच्चों को स्कूल आने-जाने में सहूलियत होगी तथा किसानों एवं स्थानीय लोगों को बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है और आने वाले दिनों में क्षेत्र में कई और जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र करमाली, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, राजेंद्र मुंडा, अनिल सिंह खरवार, राजेंद्र ठाकुर, शिबू उरांव, सीताराम मुंडा, देवनारायण बेदिया समेत कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

पतरातू से संवाददाता गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal