परवेज़ आलम की रिपोर्ट,
पलामू: जिला के नौडीहा बाजार थाना थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी के नेतृत्व मे 5 फ़रवरी 2026 क़ो नौडीहा बाजार थाना के रत्नाग एंव झड़वाछाड़न के जंगली क्षेत्र के 3 एकड़ मे लगे अफीम पोस्ता की फसल क़ो ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया,
और आगे की करवाई के लिए गहन जाँच पड़ताल की जा रही है, हलाकि अफीम पोस्ता की खेती मे लगे किसी व्यक्ति क़ो गिरफ्तारी नही हुई है, वही थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया की मादक पदार्थो अवैध रूप से की जा रही खेती के खिलाफ नौडीहा बाजार पुलिस के द्वारा लगातार अभियान जारी है, और धर पकड़ के लिए पुलिस जाँच मे जुटी है,लेकिन सवाल उठता है की हर बार की तरह इस बार भी पुलिस के भनक लगते ही अफीम माफिया भागने मे सफल रहे, लगातार पुलिस के द्वारा मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान की जा रहा है फिर भी इतने बड़े पैमाने पर अवैध रूप से कैसे खेती की जा रही है यह अपने आप मे बड़ा सवाल है,इस अभियान मे कुहकुह पिकेट के पुलिस भी शामिल थी।
