दीपक सिंह कि रिपोर्ट
Chatra: कान्हाचट्टी प्रखंड के सायलबगीचा स्थित नदी पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। सड़क निर्माण लगभग 200 मीटर का है । ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में सीमेंट कम बालू ज्यादा लगाया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर आने वाला समय पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है । इस मामले में ग्रामीणों ने विरोध किया है और सम्बन्धी अधिकारी से जांच की मांग की है।
संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंक्रीट के मिश्रण में सीमेंट की मात्रा काफी कम रखी जा रही है, जिससे सड़क अभी से ही कमजोर दिखने लगी है।
