Home » News Update » सेरनदाग में विधायक कुमार उज्जवल दास का दौरा, शोकाकुल परिवार से भेंट कर दी सांत्वना,आंदोलनकारियों की समस्याओं पर दिया आश्वासन।

सेरनदाग में विधायक कुमार उज्जवल दास का दौरा, शोकाकुल परिवार से भेंट कर दी सांत्वना,आंदोलनकारियों की समस्याओं पर दिया आश्वासन।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

टंडवा:प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सेरनदाग में गुरुवार को सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास जी का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने शोक संतप्त परिवार बलदेव प्रसाद साहू (ओमप्रकाश ट्रेडर्स) के आवास पर पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की और दुःख की घड़ी में संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया। इसके पश्चात विधायक ने सेरनदाग निवासी भाजपा कार्यकर्ता देवनारायण साहू की पुत्री के शुभ विवाह के अवसर पर आशीर्वाद प्रदान कर परिवार को शुभकामनाएँ दीं। दौरे के क्रम में विधायक कुमार उज्जवल दास ने आम्रपाली परियोजना से जुड़े अनशनकारी एवं आंदोलनकारियों से भी संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों व आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ, माँगें एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। विधायक श्री दास ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों से आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण,जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पंचायत संयोजक मुन्शी साहू ने ग्रामीणों की ओर से विधायक का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। मौके पर गोविंद तिवारी,कामेश्वर कुमार गुप्ता, ललित साहू,मनोज साहू,पारस कुमार गुप्ता, झमन साहू,मोहन साहू,बलराम साहू, मोo रफुल अंसारी,दिनेश कुमार,सुरेंद्र साव,त्रिवेणी साहु,बलराम साहु,बाबूलाल साहु, हीरा साहु,झमन साहु मनोज कुमार, दशरथ साहु,होरिल साहु, शम्भु साहु,महेश साहु सहित कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal