धनबाद: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां राशन कार्ड से दस हजार नाम और कटेगा। इसकी प्रक्रिया जारी है। केंद्र की ओर से परफॉर्मेंस इंडिकेटर (केपीआई रिपोर्ट) राज्य को दी गई।
राज्य मुख्यालय की ओर से यह रिपोर्ट धनबाद को भेजी गई है। उसी आधार पर अब राशन कार्ड से नाम काटा जाएगा। पूर्व में पांच हजार ऐसे लोगों के नाम काटे गए थे, जो खाद्यान्न नहीं ले रहे थे।
खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि केपीआई रिपोर्ट के आधार पर अब राशन कार्डधारकों का नाम काटा जाएगा। इसकी प्रक्रिया जारी है।
केपीआई रिपोर्ट क्या है
विभागीय अधिकारी का कहना है कि केंद्र द्वारा सभी विभाग में क्या हो रहा है, इसकी जांच कर केपीआई रिपोर्ट तैयार की जाती है। फिर संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेज दी जाती है। इसमें यह दर्शाया जाता कि विभाग में कौन क्या-क्या लाभ ले रहा है और क्या- क्या अगले के पास हैं। बता दें कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार एवं किसी में पेन नंबर अनिवार्य है। इसी आधार पर केपीआई रिपोर्ट तैयार होती है। अगर कोई रिटर्न फाइल कर रहा है। चार चक्का वाहन रखे हुए है। सभी की रिपोर्ट बनाकर खाद्य आपूर्ति विभाग को दी है।
क्या बोले डीएसओ
इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसओ पंकज कुमार ने कहा कि दस हजार लोगों के नाम राशन कार्ड से काटे जाएंगे। केपीआई द्वारा जांच रिपोर्ट दी गई। इसी आधार पर जांच कर नाम काटे जाएंगे। एक से अधिक जगहों से राशन कार्ड बनाकर लाभ ले रहे हैं तो ऐसे लोगों के नाम काटे जाएंगे।
मोहम्मद कलीम अंसारी की रिपोर्ट,
