Home » News Update » चतरा पुलिस लाइन में सेवानिवृत्ति समारोह, दो हवलदार और एक एएसआई को भावभीनी विदाई।

चतरा पुलिस लाइन में सेवानिवृत्ति समारोह, दो हवलदार और एक एएसआई को भावभीनी विदाई।

चतरा: पुलिस लाइन में सोमवार को एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड पुलिस के तीन समर्पित अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी लंबी और ईमानदार सेवा के लिए सम्मानित किया गया तथा भावभीनी विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी हैं- हवलदार महेश प्रसाद सिंह, हवलदार संकर दयाल पाल और सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) शैलेश कुमार राय। इन तीनों ने कई वर्षों तक पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल और ट्रेनी डीएसपी वसीम राजा, सार्जेंट मेजर सुबोध कुमार , सार्जेंट रविन्द्र यादव , पुलिस एसोसिएशन चतरा एवं पुलिस मेन्स एसोसिएशन चतरा एवंअन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारियों को फूलमाला, शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सभी ने उनकी निष्ठा, अनुशासन और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

यह समारोह पुलिस परिवार की एकजुटता और सेवानिवृत्त साथियों के प्रति सम्मान का प्रतीक रहा। सेवानिवृत्त अधिकारी अपने परिवार के साथ अब नए जीवन की शुरुआत करेंगे, लेकिन उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

पुलिस विभाग की ओर से सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal