Home » News Update » बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त अगुवाई में तेनुघाट में होली मिलन सह सम्मान आयोजन

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त अगुवाई में तेनुघाट में होली मिलन सह सम्मान आयोजन

रंगों से दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं- मुकेश मछुआ 

होली आपसी भाईचारा का त्योहार है — वशिष्ठ नारायण सिंह 

 

तेनुघाट —- अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के संयुक्त अगुवाई में तेनुघाट अतिथि भवन में होली मिलन सह सम्मान आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम संचालन सुभाष कटरियार और भजन लाल महतो ने धन्यवाद ज्ञापन पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिया। समारोह में सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जहां अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि होली में दिल खिल जाते हैं रंगों से रंग मिल जाते हैं। उन्होने कहा कि होली ही एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को सारे भेदभाव मिटाने का संकेत देता है क्योंकि सारे रंग एक हो जातें हैं और असली रंग गायब होकर नया रंग बन जाता है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि होली सामाजिक समरसता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। वे बोले पत्रकार समाज के दर्पण के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आगे कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं और उनके सम्मान से समाज सुदृढ़ होता है। आगे बताया कि आज अनुमंडल के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई दी।

वहीं इससे पहले अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह की अगुवाई में होली, ईद, रामनवमी को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी को यह बताया गया कि त्योहार में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अनुमंडल के सभी नागरिकों से शांति पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। दोनों ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इस जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, अतः किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से पर्व मनाने की अपील की है। संयुक्त आदेश में कहा गया है कि सभी संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। वंही पुलिस गश्ती दल लगातार भ्रमणशील रहेंगे तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस बाबत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा कि कि डीजे, तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा अश्लील गीतों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित समय सीमा के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने, सड़क पर हुड़दंग करने या जबरन रंग लगाने जैसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्णय लिया गया है। भ्रामक, अफवाह फैलाने वाले या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साइबर सेल को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम या नजदीकी थाना को देने की अपील आमजनों से की गई है। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर स्थिति का जायजा लें और आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय लें।

 

वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। त्योहार के दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं चिकित्सा व्यवस्था भी अलर्ट मोड में रहेंगी। अंत में संयुक्त आदेश के माध्यम से आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि वे प्रशासन का सहयोग करें तथा होली पर्व को प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने की किसी भी कोशिश पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी कसमार, जरीडीह, बेरमो, गोमिया, पेटरवार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार, गोमिया, जरीडीह, कसमार, पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, जीतेन्द्र कुमार, रोहित कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, राजू मुंडा, भजन लाल महतो, रवि कुमार, श्री निवास सिंह, कृष्ण कुमार कुशवाहा सहित अनुमंडल के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी सहित पत्रकार नरेश प्रसाद श्रीवास्तव, एस पी सक्सेना, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, रजनीश कुमार, प्रशांत कुमार सिन्हा, राज कुमार स्वर्णकार, बॉबी राज, दिलीप कुमार, मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार, जीवन सागर, पवन कुमार, जीतू चौहान, पप्पू चौहान, अनील कुमार, प्यारे लाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकारों का होली मिलन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal