Home » News Update » डीवीसी कोनार में विशाल यादव ने वरीय प्रबंधक (विद्युत) का पदभार संभाला, नई परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

डीवीसी कोनार में विशाल यादव ने वरीय प्रबंधक (विद्युत) का पदभार संभाला, नई परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

बेरमो /दामोदर घाटी निगम के कोनार डैम में आने वाली नई विद्युत परियोजनाओं को देखते हुए मुख्यालय प्रबंधन ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. एएलडीसी हावड़ा से स्थानांतरित होकर वरीय प्रबंधक (विद्युत) विशाल यादव ने कोनार डैम में योगदान दे दिया है.

परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह की मौजूदगी में सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री यादव को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से औपचारिक रूप से रूबरू कराया गया. परिचय सत्र के दौरान परियोजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे.

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री यादव ने अपने संबोधन में कहा कि कोनार में जिस तरह से निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं, वह वास्तव में सराहनीय है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से कोनार के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा. उन्होंने नई परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और संयंत्र की दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया.

गौरतलब है कि कोनार डैम में निकट भविष्य में कई नई योजनाओं पर काम शुरू होना है. ऐसे में विद्युत विभाग में अनुभवी अधिकारी की तैनाती को अहम माना जा रहा है. मुख्यालय ने उम्मीद जताई है कि विशाल यादव के अनुभव से कोनार की आगामी परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र में बिजली उत्पादन व आपूर्ति और मजबूत होगी.

बेरमो से राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal