बोकारो, 29 अप्रैल 2026: उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध प्रेषण के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में आज सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आर.वी.एस. कॉलेज के समीप मुख्य पथ पर सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी के दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए 01 हाईवा को रंगे हाथों पकड़ा गया। वाहन चालक द्वारा बालू से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण वाहन को तत्काल जप्त कर लिया गया।
- स्थान: आर.वी.एस. कॉलेज के पास, मुख्य पथ, सेक्टर 12।
- जब्ती: अवैध बालू लदा 01 हाईवा।
- कार्रवाई: जप्त वाहन को विधिवत प्रक्रिया पूरी कर सेक्टर 12 थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं खान निरीक्षक अजय कुमार महतो ने किया। अभियान के दौरान जिला पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बालू और अन्य खनिजों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण और छापामारी अभियान जारी रहेंगे।
