Home » News Update » कुलदीप दास ने विधानसभा चुनाव में आने की घोषणा करने के बाद तूफानी दौरा किया शुरू,

कुलदीप दास ने विधानसभा चुनाव में आने की घोषणा करने के बाद तूफानी दौरा किया शुरू,

टंडवा निवासी कुलदीप दास ने विधानसभा चुनाव में आने की घोषणा करने के बाद तूफानी दौरा किया शुरू,जनताओ की समस्या से हुवे रूबरू,कहा क्षेत्र की समस्याओं हूं काफी चिंतित।

सबको देखा बार बार इस बार बदलाव की नैया लायेंगे,बुजुर्गों की आशीर्वाद के साथ युवा एकता में जायेंगे विकास का दीप जलाएंगे:कुलदीप दास

जनता के हर सुख दुख में खरा उतरने का करूंगा काम:कुलदीप दास

टंडवा:कुलदीप दास ने सिमरिया विधानसभा में चुनाव में आने की घोषणा करने के बाद तूफानी दौरा शुरू कर दिया।कहा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की समस्या के निदान के लिए आवाज बुलंद करने को लेकर चुनाव के समय विभिन्न राजनीतिक दल के नेता आते हैं और जनता से बड़े-बड़े वादे तो करते हैं लेकिन जब चुनावी नैया पार हो जाती है तो वे वादे भूल जातें है।हर बार जनता ठगी जाती है।यह परंपरा दशकों से जारी है। इसके बाद जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए नेताओं के साथ ही अधिकारियों एवं उनके कार्यालय की गणेश परिक्रमा करती रह जाती है।साल गुजरता है और पांच साल बीत जाता है।पांच साल बाद एक बार फिर चुनाव सामने है।

 

अब फिर जनता की बारी है ऐसे में सवाल उठने लगा है कि हमारा नेता कैसा हो जो क्षेत्र की समस्याओं का समाधान के लिए रहे तत्पर।

 

क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कैसे हो और क्या है वोटरों की समस्या है।सवालों के घेरे में रही शिक्षा, स्वास्थ्य,भ्रष्टाचार,अपराध और बेरोजगारी का मुद्दा लोगों ने कहा कि हमारा प्रतिनिधि मजबूत,इमानदार और हमारी बातों को सरकार तक पहुंचा कर उसका निदान कराने वाला होना चाहिए। चुनावी मौसम में जातिवाद का मुद्दा हावी हो जाता है। जातिवाद को समाज का जहर बताते हुए नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाला और आम जनता के लिए इमानदार प्रतिनिधि चुनने की आवश्यकता बताई।बोले लोग जलजमाव और गंदगी के बीच लोग परेशान होकर रह गए हैं।टंडवा में कोल वाहनों से बढ़ती दुर्घटना की समस्या विकराल होती जा रही है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।सुरक्षा अहम मुद्दा बन गया है।क्षेत्र की समस्या के निदान के लिए सदन में मजबूती से आवाज उठा सके।हमारी समस्या को मजबूत से सरकार के आवाज उठा सके और समस्या का समाधान करें।क्षेत्र में शिक्षा की हालत काफी खराब है।स्कूलों में शिक्षक और संसाधन का अभाव है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क की स्थिति अब भी बदत्तर है,आनाजाना एक समस्या बना हुआ है।इसमें सुधार के बिना विकास संभव नहीं है।देहाती क्षेत्रों में जहां सड़क की समस्या से जूझ रहे जनता,वहीं योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।इधर जनताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेने में सदैव ही उदासीन रहते है। हमें ऐसे प्रतिनिधियों का चुनाव करना चाहिए जो हमसफर हो,लोगों की समस्या को समझ कर सदन में आवाज बुलंद कर सके। बेरोजगारी दूर कर पलायन पर रोक लगाने में विशेष पहल करे। इसके साथ ही कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए।लेकिन गांव में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बदतर है। सरकारी शिक्षकों को अच्छा वेतन मिलता है lलेकिन शिक्षा का स्तर कम वेतन पाने वाले प्राइवेट विद्यालयों में तुलनात्मक रूप से बेहतर है।

मो शाहबान कि रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal