Home » News Update » झारखंड गठबंधन थर्ड फ्रंट का हुआ गठन, झारखंड बदलाव की तरफ अग्रसर: गठबंधन

झारखंड गठबंधन थर्ड फ्रंट का हुआ गठन, झारखंड बदलाव की तरफ अग्रसर: गठबंधन

रांची:आज झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड की राजनीति की स्थिरता को देखते हुए विभिन्न केंद्रीय और क्षेत्र पार्टियों द्वारा दूसरे दौर की बैठक रखी गई है जिसमें मुख्य रूप से बहुजन समाजवादी पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, लोकहित जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा, जोहार पार्टी आदि के पदाधिकारी गण मौजूद थे।

वही शमशेर आलम राही ने कहा कि झारखंड की राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए यहां की जनता हर पल अपनी समस्याओं से जूझ रही है और झारखंड की पूर्व सरकारें एवं वर्तमान सरकार ने सिर्फ सत्ता का लोभ लिया है और उसका सुख भोगा है,

मगर जनता आज 24 सालों में जहां थी वही है बल्कि नियोजन और पलायन एवं विस्थापन से भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।

महंगाई और बेरोजगारी की मार युवा पीढ़ी पूरी तरह से खा रही है यहां की जनता को समझ नहीं आ रहा है कि किन पर भरोसा करें लेकिन अब झारखंड में उनके समस्याओं को समाधान करने के लिए हम सारी पार्टी जनता की विकल्प के तौर पर तीसरा फ्रंट लेकर आए हैं ।।

जिससे यहां की जनता को हर समस्या का समाधान मिलेगा हम गठबंधन में ऐसे लोगों को चुनकर सरकार बनाएंगे जिससे यहां के युवाओं को ना पलायन करना पड़ेगा ना ही किसी गरीब को भात भात कह कर मरना पड़ेगा और ना ही विस्थापितों को अपने हक अधिकार के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा हमारे गठबंधन की सरकार बनती है तो हम सबसे पहले नियोजन नीति लागू करेंगे, पलायन रोकेंगे विस्थापन का अधिकार दिलाएंगे और स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर पैदा करेंगे और भ्रष्ट और करप्ट लोगों को जिन्होंने सत्ता में रहकर के इस पवित्र धरती झारखंड के खनिज संपदा को और इस जमीन को बेचने का काम किया है उन्हें जीवन भर जेल की हवा खिलाएंगे।।

आज यह विभिन्न पार्टियों का जूटान जो हो रहा है वह सिर्फ और सिर्फ झारखंड की उन्नति और इसको बचाने के लिए जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए यहां के गरीब बेबस महिलाओं के लिए, दिव्यांगों के लिए युवा पीढ़ी के लिए।।

हमारा यह जूटान जिसका नाम झारखंड गठबंधन है हम तीसरे विकल्प, तीसरा फ्रंट हैं।

आज कि यह बैठक प्रीतम साद लोहरा की अध्यक्षता में रखी गई

और इस बैठक में विभिन्न दलों से आए हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal