डुमरी:जेएमएम विकास के नाम पर राजनीति नहीं कर सकता है,विकास के नाम पर राजनीति सिर्फ आजसू पार्टी कर सकती है: सुदेश महतो….
श्री महतो बुधवार को केबी हाई स्कूल के मैदान में आयोजित मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार 5 साल में
50 हजार बेरोजगारों को भी नौकरी नहीं दे पायी है।
कहा कि डुमरी की धरती आंदोलन की धरती रही है लेकिन यहां से वर्षों तक प्रतिनिधित्व करने वाली झामुमो ने कभी यहां के लोगों के लिए काम नहीं किया है।कहा कि यह मिलन समारोह यहां परिवर्तन लाएगी।
कहा कि व्यक्तिगत दौर पर हेमंत सरकार स्थापित हो गया पर यहां के मजदूर विस्थापित हो गया। झारखंड के सभी गरीब मजदूर को ठगने का काम किया है ओर कर रहा है।कहा कि आज राज्य में 40 लाख युवा वर्ग
बेरोजगारी के कगार पर है। दुर्योधन महतो इस पार्टी में आना एक परिवार की घटना है जो आपके नजदीक में रहेंगे।ये सरकार अपने जनता के साथ ही धोखेबाजी कर रही है।झारखंड सरकार ने अबुआ आवास लेकर आई पर उससे लाभान्वित होने वाले लोगों की संख्या काफी कम है।कहा कि वर्तमान में हेमंत सरकार मईया सम्मान योजना को लेकर आई है पर यह योजना राज्य के महिलाओं को सिर्फ झांसा देने की योजना साबित होगी।कहा कि झामुमो कभी भी जनता की भलाई नहीं कर सकता।ये सरकार कभी भी सरकारी नौकरी नहीं दे सकती, पेट्रोल ओर डीजल में सब्सिडी देने की बात कही थी पर आज तक नहीं दे पायी और ना दे पाएगी।कहा कि विधानसभा चुनाव जब भी हो पर इसबार झामुमो को औंधें मुंह गिरने को तैयार रहे।
क्योंकि वर्तमान सरकार के पास बेरोजगारों के लिए कोई प्लान नहीं है।वहीं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा की झारखंड सरकार कोयला,पत्थर,
लोहा,बालू के लूट में मगन है।
आगे देखते जाइए क्या क्या लूटेगी।इसके मंसुबे को कामयाब नही होने देना है।इस धोखेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है।जबकि गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि पुरे झारखंड में देखा जाए तो झारखंड के स्थानीय नीति कि बात आजसू पार्टी ने की है।वर्तमान में झारखंड सरकार ने चम्पाई सोरेन के मुख्यमंत्रीत्व काल के सभी योजनाओं को बली का बकरा बना दी है।वहीं दुर्योधन महतो ने कहा कि इस झारखंड के विकास के लिए सुदेश महतो का नेतृत्व आवश्यक है,
कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के दबे कुचले लोगों एवं शोषितों वंचितों के हक कारण लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे।कहा कि मैं गरीब का बेटा हूं इसलिए गरीबों की समस्याओं से वे भलीभाँति परिचित हैं।
इसके पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल में जमा हुए।
इस दौरान सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया वहीं आजसू पार्टी सुप्रीमो ने क्षेत्र के समाज सेवी दुर्योधन महतो एवं उनके नेतृत्व में विभिन्न दलों से छोड़ कर आये कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।अध्यक्षता आजसू पार्टी जिला
अध्यक्ष गुड्डू यादव व संचालन टिकेत महतो ने किया जबकि इस दौरान आजसू पार्टी नेता संतोष महतो केन्द्रीय महासचिव यशोदा देवी जिला प्रधान सचिव
छक्कन महतो जिप सदस्य सह केन्द्रीय सचिव प्रदीप मंडल,जयलाल महतो उर्फ जैली,सरजू प्रसाद महतो, अनुप पांडेय,नवीन महतो,सतीश महतो,पिन्टु कुमार,
शंभूनाथ महतो आदि हजारों लोग उपस्थित थे।
विनय पांडे की रिपोर्ट,
