बेरमो: प्रखण्ड अंतर्गत अरमो पंचायत के बाजार टांड़ स्कूल के सामने लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित थी। कल ही मोतीलाल बेसरा सहित अन्य ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफार्मर की जानकारी बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को दी थी। विधायक के निर्देश पर तत्परता दिखाते हुए आज उक्त स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के सौजन्य से लगाए गए नए ट्रांसफार्मर से बाजार टांड़ और आसपास के ग्रामीणों को अब निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। विधायक जयमंगल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या हमारी प्राथमिकता है। जैसे ही ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली, हमने तुरंत बात कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया। लोगों को बिजली की परेशानी न हो, इसके लिए हम हमेशा तत्पर हैं। वहीं ग्रामीण मोतीलाल बेसरा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में था, हमने कल विधायक जी को सूचना दी, आज ही नया ट्रांसफार्मर लग गया। इसके लिए हम विधायक जी के आभारी हैं।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
