Home » News Update » विधानसभा चुनाव में फिर इंडिया एलायंस की होगी बड़ी जीतः केशव

विधानसभा चुनाव में फिर इंडिया एलायंस की होगी बड़ी जीतः केशव

केशव को पदभार सौंपते राजेश ठाकुर।

प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गुरुवार को कांग्रेस भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पदभार सौंपा। कार्यक्रम में कमलेश और विधायक दल के नवनियुक्त नेता डॉ. रामेश्वर उरांव का अभिनंदन किया गया। मौके पर कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएंगे। विधानसभा चुनाव में फिर से इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी नेतृत्व के निर्देशों का हमेशा पालन किया, पार्टी ने भी मुझे सम्मान दिया। चार माह पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाया था, आज इस्तीफा देकर आपके सामने हूं। कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आप ही पार्टी की पूंजी है। मुझे जो दायित्व मिला है, उसे साथ मिलकर निर्वहन करूंगा।

कार्तिक उरांव चौक पर कमलेश व मीर का स्वागत: केशव महतो कमलेश और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर का गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन अभिलाष साहू के नेतृत्व में हरमू के कार्तिक उरांव चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। तिरंगा बैलून को आसमान में उड़ाकर यह संदेश दिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े से बड़ा मुकाम हासिल करेगी।

तीन साल बाद कांग्रेस भवन पहुंचे दुबे, गुप्ता व शाहदेवः तीन साल तक कांग्रेस भवन से दूरी बनाकर रहे आलोक दुबे, डॉ. राजेश गुप्ता व लाल किशोरनाथ शाहदेव प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। तत्कालीन अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ही इन्हें निलंबन मुक्त किया था।

ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनः इधर, प्रदेश कांग्रेस ने ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कमलेश ने कहा-कांग्रेस द्वारा अदाणी मामले की जांच की लगातार मांग की गई, परंतु केंद्र सरकार हमेशा नकारती रही। हिंडनबर्ग के ताजा खुलासे से कांग्रेस के आरोप सच साबित हो रहे हैं।

हमें मतभेद भूलकर राज्य की सत्ता में वापसी करनी है: राजेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसे उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए अगर मुझे 100 बार कुर्बान भी होना पड़े तो हो जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमने मिलजुलकर काम किया और आगे भी हमें मिलजुलकर काम करने का मौका मिलता रहेगा। हमें यह संकल्प लेना है कि हमने 2024 में पुनः सरकार बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे नए अध्यक्ष के साथ मिलकर हासिल करेंगे। हमें तमाम मतभेदों को भूलकर फिर से झारखंड की सत्ता में वापसी करनी है।

पार्टी मजबूत करेंगे, तो जनता का भरोसा भी बढ़ेगा: डॉ. उरांव

विधायक दल के नेता डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि मेरे साथ काम करनेवाले दो कार्यकारी अध्यक्षों को काम करने का मौका मिला है। यही संगठन की खूबसूरती है। यह तय है कि पार्टी संगठन को कार्यकर्ता जितना मजबूत करेंगे, जनता का भरोसा उतना ही बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal