Home » News Update » चांडिल डैम में दूसरे पायलट का शव मिला, लापता ट्रेनी एयरक्राफ्ट Cessna 152 को तलाश रही नौसेना

चांडिल डैम में दूसरे पायलट का शव मिला, लापता ट्रेनी एयरक्राफ्ट Cessna 152 को तलाश रही नौसेना

 20 अगस्त के दोपहर ट्रेनिंग के लिए आदित्यपुर के रहने वाले ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता के साथ पटना के रहने वाले कैप्टन जीत शत्रु आनंद ने उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद कंट्रोल रूम से उनका संपर्क टूट गया था. दोनों पायलोटों के शव बरामद कर लिये गए हैं और विमान की तलाश अभी जारी है।
  • हाइलाइट्स
  • लापता विमान के दूसरे पायलट कैप्टन जीत शत्रु आनंद का शव भी मिला.
  • कल्याण पुर गांव के समीप चांडिल डैम से बरामद हुआ पायलट का शव.
  • पहले ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता का शव मिला था, विमान की तलाश जारी.

जमशेदपुर. 20 अगस्त को जमशेदपुर सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरी ट्रेनी एयरक्राफ्ट ‘Cessna 152’ क्रैश हो गया था. यह विमान तो नहीं मिल पाया है, लेकिन 22 अगस्त को सुबह ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता का शव मिला था. अब गुरुवार देर शाम कैप्टन जीत शत्रु आनंद का भी शव एनडीआरएफ की टीम बरामद कर लिया है. बता दें कि 20 अगस्त के दोपहर ट्रेनिंग के लिए आदित्यपुर के रहने वाले ट्रेनी पायलट सुब्रोदीप दत्ता के साथ पटना के रहने वाले कैप्टन जीत शत्रु आनंद ने उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद कंट्रोल रूम से उनका संपर्क टूट गया था.

दुर्घटना की आशंका के बाद एयरपोर्ट की टीम खोजबीन में लग गई. घंटों बाद पुष्टि हो पाई की एयरक्राफ्ट चांडिल डैम में क्रैश हो गई. इसके बाद हैदराबाद से एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम में खोज बीन आरंभ की. हालांकि, नेवी की टीम भी पहुंच गई थी जिसके बाद दोनों शव डैम से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, क्रैश एयरक्राफ्ट की भी तलाश की जा रही है.

बता दें कि जमशेदपुर से लापता हुए विमान की खोज में भारतीय नौसेना जुट गई है. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर विशेष विमान से 15 लोग की टीम रांची पहुंची और जमशेदपुर रवाना हो गई. नेवी टीम के साथ 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन और अन्य उपकरण के साथ आज जमशेदपुर पहुंचेगी और चांडिल डैम में उतरकर नौसेना की टीम लापता हुए विमान की खोज करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal