मो शाहबान
चतरा: झारखंड राज्य में चल रहा है, धरना प्रदर्शन का दौर एक के बाद एक सभी विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं धरना प्रदर्शन जारी है अनिश्चित कालीन हड़ताल। नगर पालिका परिषद के सभी दैनिक कर्मी एवं अनुबंध कर्मी आज से झारखंड सरकार से अपनी मांग को ले कर हड़ताल जारी किया है,पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन राज्य में चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है. इसमें चतरा नगर परिषद इकाई के कर्मचारी भी भागीदारी निभा रहे है.
फेडरेशन के मुताबिक आज 23 अगस्त से राज्य के सभी निकाय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. फेडरेशन के नगर परिषद इकाई ने हड़ताल की लिखित सूचना नगर आयुक्त को दी है. बताया है कि फेडरेशन की राज्य कमेटी के निर्णय के आलोक में नगर परिषद के कार्यालय एवं सफाई कार्य से जुड़े सभी स्तर के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इनके अलावा दैनिक वेतनभोगी एवं अनुबंध कर्मी भी हड़ताल पर है. मांगों में दैनिक व मानदेय कर्मियों की सेवा नियमित करने, निकाय कर्मियों के वेतन भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा शत-प्रतिशत राशि का आवंटन, सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवानिवृत्ति का लाभ व अन्य भुगतान सरकार अपने कोष से करे, निकाय कर्मियों को उच्चतर पदों पर प्रोन्नति, आउटसोर्सिंग मजदूरों का मजदूरी भुगतान सरकार अपने स्तर से करे तथा सभी निकाय कर्मियों को बीमा लाभ दिया जाये. कर्मी का कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती अपनी हड़ताल जारी रखेंगे, कोई 10 तो कोई 12 ,15 साल से हैं कार्यरत जब भी हम सभी हड़ताल पे जाते हैं सरकार अपनी आश्वासन दे कर भूल जाती है, अगर को झाड़ू दर को सड़क पे झाड़ू लगाने के क्रम में एक्सिडेंट हो जाता है तो हमारा घर परिवार वालों को कौन देखेगा इसे में सरकार भी कोई ध्यान नही दे रही हैं 2022 के हड़ताल में भी सरकार आश्वासन दे कर भूल गए। देखा जाए तो झारखंड सरकार जनता को लालीपोप दे कर आपने वादों पे पीठ दिखा रही है, झारखंड सरकार जो भी वादे किए उसे पूरे नहीं किए।
