Home » News Update » झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम के तहत 24 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान में माताओं बहनों के देंगे सौगात

झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम के तहत 24 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान में माताओं बहनों के देंगे सौगात

हजारीबाग: झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम के तहत 24 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान में माताओं बहनों के देंगे सौगात

कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लेने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम स्थल पहुंचे, कार्यक्रम के सफ़ल संचालन को लेकर डीसी ने की संयुक्त ब्रिफिंग, पूरा प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

24 अगस्त को हजारीबाग के नगवां स्थित सिंदूर मैदान में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का हजारीबाग भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इस कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारीयों का जायजा लेने को लेकर उपायुक्त  नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने पुलिस व प्रशासनिक दंडाधिकारियों के साथ कंबाइंड ब्रीफिंग किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व पुलिस बल को उनके दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने व सजगता एवं विवेकपूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देने का निर्देश दिया।

ज्ञात हो 24 अगस्त को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। ट्रैफिक की व्यवस्था सुदृढ़ हो इसको लेकर भी प्लान किया गया है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal