Home » News Update » भाजपा युवा आक्रोश रैली फ्लॉप रही : झामुमो

भाजपा युवा आक्रोश रैली फ्लॉप रही : झामुमो

Ranchi : JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के आक्रोश रैली पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के युवा आक्रोश रैली को फ्लॉप करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस पर पत्थर और कांच के बोतल फेंके गये। ये कहीं से युवाओं का आक्रोश नहीं था। भाजपा ने प्रशासन को जानकारी दी थी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लोकतांत्रित तरीके से एक राजनीतिक कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। इसकी अनुमति भी मिली, मगर पुलिस पर पत्थरों से हमले हुए, कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। इसके बावजूद पुलिस के संयम के कारण बड़ा हादसा टल गया। सभा स्थल पर कोई बेरेगेंडिग नहीं की गयी थी। मुख्यमंत्री निवास के इर्द-गिर्द जहां निषेधाज्ञा थी। वहां पर पहुंचना उचित नहीं था। भाजपा की रैली में कार्यकर्ता कम और उपद्रवी ज्यादा थे। उनके हाथ में कटर, गुलेल, पत्थर, लाठी-डंडे थे।

भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आक्रोश राज्य सरकार से नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से था। पिछले संसद सत्र में रोजगार मंत्री ने स्वीकार किया था कि देश में 2024 के जुलाई महीने में बेरोजगारी दर पर अपने सर्वोच्च स्तर 9.2 प्रतिशत पर रही। यह राष्ट्रीय आंकड़ा है।

उन्होंने कहा कि देश भर में सबसे अधिक बेरोजगारी सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 23प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 19 प्रतिशत और 11.13 प्रतिशत गुजरात में है। तीनों राज्य में भाजपा लंबे समय से सत्ता में है। उसी आंकड़े में 23वें स्थान पर झारखंड है, जहां बेरोजगारी दर 3.4 प्रतिशत है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं का असली आक्रोश तो युवाओं का केंद्र सरकार के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal