Home » News Update » अलकायदा के पांच संदेही को ले गयी पुलिस… जानें कहां

अलकायदा के पांच संदेही को ले गयी पुलिस… जानें कहां

Ranchi : झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस की संयुक्त रुप से रांची, लोहरदगा और हजारीबाग में 16 स्थानों पर की गयी छापेमारी में पांच संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रांची के बारियातू से डॉ. इश्तियाक अहमद, रांची के चान्हो से मोतिउर रहमान, रिजवान बाबर, मुफ्ती रहमतुल्लाह और हजारीबाग से फैजान अहमद शामिल है। इन पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

आज पांचों को न्यायाधीश के आवासीय कार्यालय में पेश किया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस पांचों को अपने साथ ले गयी। सूत्रों ने बताया कि AQIS यानी अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट के खिलाफ गुरुवार को राज्य के तीन जिलों रांची , हजारीबाग और लोहरदगा में एक साथ कुल 16 स्थानों पर छापेमारी थी। छापेमारी में STF, रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थीं। इस अभियान में आठ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। इसमें से पांच को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान अवैध हथियार, लैपटॉप, कई मोबाईल फोन, कुछ संदिग्ध दस्तावेज सहित अन्य सामान बरामद किये गये थे। वहीं जांच में पता चला है कि डॉ. इश्तियाक झारखंड में अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) का प्रमुख ऑपरेटिव था। वह मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट था। ATS सूत्रों ने बताया कि मामला दिल्ली पुलिस का था, इसलिए वह पांच गिरफ्तार संदिग्धों को शुक्रवार को अपने साथ ले गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal