बेरमो : विगत २३ अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आहूत युवा आक्रोश रैली में पुलिस की कारवाई के खिलाफ बेरमो प्रखंड भाजपा के तत्वावधान में बोकारो थर्मल थाना के समक्ष झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भरत यादव ने कहा कि, विगत विधानसभा चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन ने खुद कहा पांच लाख युवाओं को नियोजित किया जायेगा,अगर नियोजन नहीं दे पाये तो बेरोजगारी भत्ता देंगे ,नहीं दे पाये तो संन्यास ले लेंगे। इसी प्रकार का वादा संविदा कर्मी,पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मियों आदि से किया था। लेकिन लगभग पांच वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद भी कोई वादा पुरा नही किया। हेमंत सोरेन के वादाखिलाफी के खिलाफ भाजयुमो के तत्वावधान में युवा आक्रोश रैली आहुत किया गया था। लेकिन प्रशासन का दुरुपयोग कर विभिन्न स्थानों पर रैली में भाग लेने जा रहे युवाओं के वाहन को रोक कर युवाओं के आक्रोश को बल पूर्वक दबाने का प्रयास किया गया। इसके वावजूद भी हजारों युवा मोरहाबादी मैदान में एकत्र होने में सफल रहे। जब झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी युवाओं को संबोधित कर रहे थे ,उसी समय आंसू गैस के गोला का बरसात मोरहाबादी मैदान में किया जाने लगा। पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय सहित दर्जनों युवा गंभीर रूप से घायल हुए। श्री यादव ने कहा कि, कंटीले तारों से बैराकेटिंग करने के वावजूद भी युवाओं के हौसले को हेमंत सरकार पस्त नहीं कर पायी। झारखंड पुलिस का हेमंत के कार्यकर्ता को तरह व्यवहार से क्षुब्ध होकर आज संपूर्ण झारखंड में थाना के सामने हेमंत सरकार का पुतला दहन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव,गिरजा देवी ने भी हेमंत सरकार का कटु आलोचना करते हुए कहा कि, बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर हेमंत सरकार लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन के अधिकार का हनन किया है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने किया और भैरव महतो, ओमप्रकाश सिंह, सीमा देवी, शिवकुमार राम, हरदीप राम, जितेन्द्र निषाद,प्राण गोपाल सेन, मुकेश तांती, रामजीत कोल, महादेव राम, प्रेम सिंह आदि अनेक भाजपाई उपस्थित थे ।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
