टंडवा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेरनदाग दुर्गा मंदिर परिषद मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में गांव के नौजवानों द्वारा मटका फोड़ प्रयोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता द्वारा बड़ा ही धूमधाम से मनाया गया। मटका लगभग 30 फिट के ऊंचाई पर लटकाया गया था। मटका फोड़ने में तीन मंडली बनाया गया था जो एक के ऊपर एक मंडली के सहयोग से मटका फोड़ा गया।
मटका फोड़ कार्यक्रम के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। एवम रात को आयोजनकर्ता द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो गांव के अगल-बगल के गांव से सैकड़ो भक्तों का भीड़ उमड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन आता है। इस दिन, भक्त पूरे दिन उपवास करते हैं। निशिता काल के दौरान, वे श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाते हैं और उन्हें 56 भोग का प्रसाद चढ़ाते हैं। इसके बाद उनका प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला जाता है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर मनोकामना पूर्ति एवं स्वास्थ्य सुख के लिए संकल्प लेकर व्रत धारण करना लाभदायक माना गया है। संध्या के समय अपनी-अपनी परंपरा अनुसार भगवान के लिए झूला बनाकर बालकृष्ण को उसमें झुलाया जाता है। मौके पर ललित साहू, सीताराम साहू, विमल साहु, पारस कुमार गुप्ता, मनोज कुमार शिक्षक,दिनेश कुमार,मनोज कुमार साहू, बजरंगी प्रसाद साहू,अमित कुमार संतोष, नेतलाल एवम सैकड़ो भक्तगण उपस्थित थे।
