Home » News Update » गोमिया में धारदार हथियार से मारकर एक कि हत्या, हत्याकर शव को घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे फेंका

गोमिया में धारदार हथियार से मारकर एक कि हत्या, हत्याकर शव को घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी के नीचे फेंका

पुलिस मामले की जांच में जुटी

बेरमो lगोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग उत्तरी करमटिया गांव के मुकेश कुमार (35) का शव घर से पांच सौ मीटर की दूरी पहाड़ी के नीचे पाया हया है। युवक एक दिन पूर्व से हज गायब था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

वहीं घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए पहाड़ी की ओर गई थी, उसी समय रास्ते में युवक का शव पड़ा हुआ मिला , जिसके बाद महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दी, गाँव वाले ने तत्काल घटना की जानकारी गोमिया पुलिस को दी।सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की जिसमे देखा गया की युवक के गर्दन पर तेज हथियार से कटे हुए का निशान है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं दूसरे स्थान कर और शव को गांव के नजदीक पहाड़ी के पीछे फेंक दिया गया है। परिजनों ने बताया कि युवक मंगलवार की शाम को वह घर से निकला, इसके बाद वह नहीं लौटा. गांव वालों ने बताया कि शाम के करीब सात बजे तक उसे देखा गया था। मृतक स्वर्गीय महेंद्र रविदास का पुत्र है. उसके दो और भाई है एक बड़ा है और दूसरा उससे छोटा है. बड़ा भाई सीसीएल में काम करता है जबकि छोटा भाई मुंबई में काम करता है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।खबर लिखें जाने तक हत्या का कारण का पता नहीं चल पाया था l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal