बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी के साथ क्षेत्र में चोरी एवं गृह भेदन की घटनाओं की समीक्षा की गई । सर्किल इंस्पेक्टर बेरमो नवल किशोर सिंह, बीटीपीएस थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, अमन कुमार चंद्रपुरा थाना प्रभारी, श्रीनिवास बोकारो झरिया ओपी प्रभारी अनिल लिंडा पेंकनारायणपुर थाना प्रभारी, राजेश प्रजापति कथारा ओपी प्रभारी, कांति विलास जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी, पिंटू कुमार गांधीनगर थाना प्रभारी साथ में उक्त सभी थाना के सभी कनीय पुलिस पदाधिकारी के साथ क्षेत्र में चोरी एवं गृह भेदन की घटनाओं की समीक्षा की गई ।
इस संबध में टीम बनाकर छापामारी कर करने एवम जल्द से जल्द कांड उद्भेदन करने हेतु निर्देशित किया । सभी थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग के तहत बीट बनाकर क्षेत्र में निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया । साथ साथ जनशिकायत कोषांग संबधी सूचना के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया ।

