बेरमो अनुमंडल अंतर्गत डी ए वी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में प्रातः कालीन सभा के दौरान सीसीए (सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों) प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. इस समारोह में विद्यालय के प्राचार्य एवं झारखंड जोन जी के निदेशक, विपिन राय ने सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए l अंतर सदन लोकगीत प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रद्धानंद सदन के रूहानी प्रवीण, नवम स संचित महतो,नवम अ यूसरा जमील,दसम अ, प्राण्या कृति नवम स,अनुश्री कुमारी दशम स और सृष्टि कुमारी नवम ड को विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन जी के निदेशक विपिन राय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता में दयानंद और अरविंदो सदन के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दयानंद सदन से मिष्टी दास गुप्ता अष्टम ब, संध्या कुमारी अष्टम ब,प्राची कुमारी अष्टम स, रितिका कुमारी अष्टम अ, आलिया षसटम अ और साक्षी कुमारी सप्तम स , आराध्या कुमारी सप्तम ड, और अमृता कुमारी सप्तम ब को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
अरबिंदो सदन की शैली कुमारी , गरिमा कुमारी श्री कुमारी,अष्टम स मुस्कान कुमारी अष्टम ई ,हर्षिता कुमारी अष्टम ब, नेहा कुमारी अष्टम ड, संस्कृति कुमारी षस्टम अ और आयदा सप्तम ड को वरिष्ठ शिक्षक पी एन चौधरी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जी एम ग्राउंड कथारा में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी कथारा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक को प्रथम स्थान प्रदान किया गया था ,उन बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया
परेड में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खेल शिक्षक रंजीत कुमार सिंह,शिव प्रकाश सिंह एवं राहुल कुमार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सीसीए कोऑर्डिनेटर सह अंग्रेजी शिक्षक बीके दसौंधी ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक पीएन चौधरी,शर्मिला ठाकुर ,रेखा कुमारी धर्म गुरु टी एम पाठक, अरविंद क्षा,संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, अमित पाण्डे, रंजीत सिंह,जयपाल साव, शैलेंद्र कुमार, बिना कुमारी,आराधाना सिंह, मधुमल्लिका उपाध्याय,रितेश कुमार, राकेश पाण्डे, अतुल सिंहा ,संजय महतो,जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह,नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, खुशबू सिंह, ममता पात्रा , ओशिन, सुमन कुमारी राय, आशा कुमारी,पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, अनु के, बबली कुमारी, राखी राणा,अदीब अहमद,गौरव तिवारी, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, निकिता कुमारी ,लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
