बेरमो: न्यू रूप दर्शनी क्लब बोकारो थर्मल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन वाहन पार्किंग मैदान में गणेश पूजा महोत्सव धूम धाम के साथ मनाई जा रही है।पूजा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। पुजारी आचार्य पंo महेश पांडेय के मंत्रोचारण साथ पूजा अर्चना हो रही है। वही विघ्नहर्ता श्रीगणेश के प्रतिमा का दर्शन व पूजा करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है।वही सगींत के माध्यम से सूरज कुमार ठाकुर ने अपने आवाज के जादू से लोगो का मन मोह लिया एक से बढ़कर एक गाना प्रस्तुत किया l
आयोजन कर्ता सह पूजा कमिटी के अध्यक्ष गब्बर राम, सचिव दीपक राम, कोषाध्यक्ष रौशन बरनवाल एवं गणेश ठाकुर ने 8 सितंबर को बताया कि पूजा के दौरान बच्चो के लिए नृत्य व संगीत प्रतियोगिता सहित अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही आगामी 10 सितंबर की रात्री मे माता का जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है । कहा गया कि प्रतिमा का विसर्जन 11सितम्बर दिन बुद्धवार को किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष गब्बर राम, उपाध्यक्ष शिवनाथ प्रसाद, धर्मेंद्र पासवान, सचिव दीपक राम, उप सचिव सचिन करमाली, कोषाध्यक्ष रौशन बरनवाल, गणेश ठाकुर, लक्ष्मण गुप्ता, अभय साव, सूरज ठाकुर, सूखे सिंह, अभिषेक कुमार, बिनोद ठाकुर, मनोज कुमार आदि गणेश पूजा करवाने में विशेष योगदान है l
