Home » News Update » सीएम हेमंत पहुंचे गिरिडीहः योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन कहा, जनता के लिए काम कर रही सरकार

सीएम हेमंत पहुंचे गिरिडीहः योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन कहा, जनता के लिए काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के कैलुडीह मैदान में धनबाद और गिरिडीह का संयुक्त रूप से आयोजित ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही लाभुकों के बीच करोड़ों रुपये योजनाओं की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएम के अलावा ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, टुंडी विधायक मथुरा महतो, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, बीस उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में चुनाव का समय आते ही राजनीतिक गिद्ध मंडराने लगे हैं। कोई छतीसगढ़ से आ रहा है तो कोई असम से आ रहा है, जो राज्य की जनता को न सिर्फ झूठा आश्वासन दें रहे हैं, बल्कि धर्म के नाम पर, अगड़ा पिछड़ा के नाम पर बरगलाने का काम कर रही है। कहा कि सत्ता में आते ही विपक्ष ने परेशान करना शुरू कर दिया था। दो साल कोरोना उसके बाद विपक्ष ने इतना परेशान किया की मुझे जेल में भी डाल दिया, लेकिन जनता के विश्वास और प्यार के कारण ही वे फिर से अपनी जनता की सेवा में जूटे हुए हैं। कहा कि जनता की सेवा करते हुए उनके दो-दो मंत्री शहीद हो गए। उन्होंने बांगलादेशी घूसपेठियों, लव जिहाद, आदिवासी दलित को लेकर भाजपा के द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री ने भाजपा को आड़े हाथों लिया।

कहा कि उनकी सरकार पूरी ईमानदारी के साथ जनता के विकास के लिए काम कर रही है। पेंशन योजना हो या अन्य योजना का लाभ हो पहले प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़ता था। दलाल और बिचौलिया वर्ग हावी होता था, लेकिन हमारी सरकार ने सभी के लिए पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए कानून बना दिया। कार्यक्रम को सभी मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal