पलामू: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब धिरे धिरे मंजिल को बढ़ रहा है चुकी यह कार्यक्रम 30 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रस्तावित है और नौडीहा बाजार प्रखंड में 13 सितंबर को ललगाड़ा पंचायत में समापन होगा
वहीं आज 10 सितंबर को नौडीहा बाजार प्रखंड के शाहपुर पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान,प्रखंड विकास पदाधिकारी शोभम बेला टोपनो मैडम ,बीस सूत्री उपाध्यक्ष अनवर हुसैन, मुखिया अंजलि देवी , पंचायत समिति सदस्य कमला देवी,बीस सूत्री सदस्य गजेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरु किया गया ,
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत जेएसपीएल बीपीएम सुनिल कुमार के नेतृत्व में उनके टीम के साथियों ने किया जो अतिथियों ने उन्हें और उनकी टीम को धन्यवाद दिया
शिविर में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे लेकिन हर पंचायत के भांति इस पंचायत में भी ज्यादा आवेदन अबुआ आवास योजना में देते देखे गए लोग , वही अध्यक्ष उदय पासवान ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों की योजनाओं का लाभ सिधा मिल रहा है कहीं कोई बिचौलिए का कोई चक्कर नहीं है ,लोग का जो समस्या है वो संबंधित स्टॉलो पर आवेदन दे उनके आवेदन के प्रति प्रशासनिक अला अधिकारी प्रतिबध है।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
