Ranchi: राज्य के उद्योग विभाग मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता आज झारखंड मंत्रालय प्रोजेक्ट भवन में झारखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (जियाडा) की समीक्षा बैठक की। इस दौरान माननीय मंत्री श्री भोगता जी औधोगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित विकास और उद्योगों से सम्बंधित समीक्षा कर जल्द जल्द योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उक्त समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, शशि रंजन समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

