बेरमो: गिरिडीह जिले के सरिया निवासी राजेंद्र कुमार महतो (26) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकी उनका साथी विकास कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हो गया है. राजेंद्र महतो जो पोकलेन ऑपरेटर थे, विदेश जाने की योजना बना रहे थे और उन्होंने पासपोर्ट भी बनवाया था. सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने साथी विकास के साथ एजेंट से मिलने के लिए निकले थे।
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी और सदारो जंगल के बीच 160 सी सी की गाड़ी नम्बरJH 10C L4496बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई,गोमिया से विष्णुगढ़ जा रहे मनोज रवानी ने यह देखा तो रुक गये और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों घायलों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल ले जाया गया. जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेंद्र महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास को रांची के रिम्स अस्पताल भेजा गया है।
राजेंद्र कुमार महतो सरिया थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव का निवासी है. परिवार में उनके पिता सुरेंद्र महतो, जो सऊदी अरब में काम करते हैं, और एक छोटा भाई संजीत महतो है, जो विशाखापट्टनम में काम करता है. राजेंद्र अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
