पतरातू: पतरातू प्रखंड के अंतर्गत कटिया सरना काली मन्दिर में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के कोर कमिटि की बैठक आदित्य नारायण प्रसाद की अध्यक्षता तथा भूवनेश्वर महतो व किशोर कुमार महतो के संयुक्त संचालन में सम्पन्न हुई। विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों के प्रति PVUNL प्रबंधन के उपेक्षात्मक एवं नकारात्मक रवैये के खिलाफ और अपने हक-अधिकार को लेकर विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा घोषित आगामी 19 सितम्बर 2024 से PVUNL गेट के समक्ष घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारी को अंतिम रुप देने के लिए बुलाई गई आज के बैठक में सभी गांव में चल रहे तैयारी की समीक्षा की गई।
प्रत्येक गांव के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया की तैयारी को पुख्ता करने के लिए हरेक घर से एक-एक पैला चावल, दाल इकट्ठा करने के काम को दो दिनों में पूरा कर लिया जाए। निर्णय लिया गया की 19 सितम्बर को अधिक से अधिक महिला पुरुष बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सभी गांव में 18 सितम्बर 2024 को शाम में मशाल जुलुस निकाला जाएगा।
गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,
