आज पुरी दुनिया में हज़रत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला जहां हजारों हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए
पलामू: जिले के छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर प्रखंड के मड़वा,कजरु , मुनकेरी, अलीपुर मंदेया ,डाली ,रामगढ़ वहीं नौडीहा बाजार प्रखंड के खैरादोहर , सरईडीह, शाहपुर,डुमरी के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने गांवों में जुलूस निकाला और सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस सम्पन्न हुआ।
वहीं नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी खुद जुलूस पर पौनी नजर रखे हुए थे और स्थानिय जनप्रतिनिधि के सम्पर्क बनाए हुए थे ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे ,उधर सरईडीह, शाहपुर पंचायत के जुलूस में जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान,बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान , शाहपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय साव एवं कई स्थानिय जनप्रतिनिधि जूलूस शामिल होकर आपसी भाईचारा प्रेम का संदेश दिया।
वहीं बीस सूत्री सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के परवेज आलम ने प्रखंड वासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी पर्व त्यौहार आपसी भाईचारा प्रेम मोहब्बत के साथ ही मनाया जाए , जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे से गूंजता रहा एवं मौलानाओ ने इस मौके पर मुल्क के शुख शांति समृद्धि प्रेम मोहब्बत भाईचारा तरक्की के लिए दुआ मांगी।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
