गोमिया: झिरके पंचायत में हज़रत मुहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस हर्षोल्लाह व धूमधाम से निकाला। 
लगातार दो दिन के झमाझम बारिश में झिरके के युवकों ने तिरंगे के तर्ज पर गांव के सभी गलियों फुलवा झंडियों से सजाया। वही बच्चे, बूढ़े, नौजवान हाथ में झंडा लिए लोगों ने पुरे गांव में जुलूस निकाला। और सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस सम्पन्न हुआ। इस पर्व को इस्लाम धर्म के लोग पैगम्बर हजरत मोहम्मद के योमें पैदाइश आमद की खुशी में मानते है। ईद मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दी,कोई भी पर्व त्यौहार आपसी भाईचारा प्रेम मोहब्बत के साथ ही मनाया जाए। 
जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे से गूंजता रहा एवं मदरसा कादरिया मिसबाहउलू झिरकी के मुदारीशो ने इस मौके पर मुल्क के शुख शांति समृद्धि प्रेम मोहब्बत भाईचारा के लिए दुआ मांगी l इस मौके पर दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
