पानी के साथ तूफान चलने से कई पेड़ हुए धारा शाही।
टंडवा : प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से हो रहे लगातार मुशलाधार बारिश और तूफान के कारण ग्राम सेरनदाग निवासी कुन्ती देवी पति रविंद्र साहु का मिट्टी का मकान पूरी तरह से गिर चुका है। वही कुंती देवी का कहना है हम सभी परिवार रात्रि में घर के अन्दर सो रहे थे भारी बारिश के कारण रात्रि लगभग तीन बजे घर का कुछ भाग गिने के आवाज आया सब परिवार आनन फानन में घर से बाहर जैसे निकले कुछ देर में पूरा घर गिर गया।
घर गिरने से घर में रखे सामान पूरी तरह से दब गाय। वही क्षेत्र में तीन दिनों के भारी बारिश के कारण लोग घरों में दुबके पड़े रहे और जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। कई गांवों में कच्चे मिट्टी का मकान धाराशाही हो गया। वहीं तेज हवा चलने के कारण कई पेड़ भी गिरे।
मो शाहबान और कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
