Home » News Update » एन एस एस, के बी कॉलेज बेरमो एवं CCL, कथारा एरिया ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर।

एन एस एस, के बी कॉलेज बेरमो एवं CCL, कथारा एरिया ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर।

बेरमो: राष्ट्रीय सेवा योजना ( एन एस एस) , के बी कॉलेज बेरमो एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL कथारा एरिया) के संयुक्त तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा ( 17 सितंबर से 02 अक्टूबर) के अवसर पर ऑफिसर क्लब, कथारा में मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया।

उदघाटन CCL कथारा एरिया महाप्रबंधक संजय कुमार, प्राचार्य लक्ष्मी नारायण , कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, CSR पदाधिकारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।मेगा रक्तदान शिविर में पहला रक्तदान एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने रक्तदान करके किया। महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा रक्तदान महादान है। अधिक से अधिक नागरिकों को रक्तदान करना चाहिए।

प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा रक्तदान कर हम सभी समाज के लोगों की जान बचा सकते हैं।

कार्यक्रम पदाधिकारी एन एस एस डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा रक्तदान पुण्य का कार्य है। एक व्यक्ति के शरीर में पांच छह लीटर रक्त होता है और वह 90 दिन अर्थात तीन महीने मे रक्तदान कर सकता है। रक्तदान मानवता की सेवा है। सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा समय समय पर रक्तदान जरूरी है। कितनी जिंदगी को हम उपलब्ध रक्त के माध्यम से बचा सकते हैं। एन एस एस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण, निबंध के माध्यम से संदेश देने का कार्य किया जिनमें सुप्रिया कुमारी, श्रुति कौर, सुमीत कुमार सिंह, प्रथम कुमार, सुभाष कुमार, सुमित सिंह, सोनू कुमार शर्मा, आकांछा अग्रवाल, शहजादी सहगुफा, आंचल कुमारी, संजना कुमारी, मोहिनी कुमारी, नीतू कुमारी, अंजली भोक्ता, तस्लीम अख्तर, सुभाष कुमार, कुमकुम कुमारी, सुनैना कुमारी, मिलन कुमार गुप्ता, जागृति कुमारी, आदि हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार समेत एन एस एस स्वयं सेवकों ने रक्तदान किया। एन एस एस यूनिट से पंद्रह यूनिट रक्त जमा हुआ ।

सी सी एल कथारा साइड से एवम अन्य नागरिकों से लगभग पंद्रह यूनिट रक्त जमा हुआ।

कुल तीस यूनिट रक्त मेगा रक्तदान शिविर मे जमा किए गए।

बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, अर्पिता महिला मंडल, कथारा महिला समिति उक्त कार्य में सहयोग किया।

मेगा रक्तदान शिविर में महाप्रबंधक संजय कुमार, प्राचार्य लक्ष्मी नारायण, कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार, सी एस आर पदाधिकारी चंदन कुमार, बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सदस्य गण, अर्पिता महिला मंडल, कथारा महिला समिति के सदस्य गण, सी सी एल के सहयोगी गण, एन एस एस के स्वयं सेवकों आदि की उपस्थिति रही।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal