Home » News Update » डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ।

डीवीसी, बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता ही सेवा 2024 का शुभारंभ।

बेरमो: दामोदर घाटी निगम, बोकारो थर्मल ताप विद्युत केंद्र के तकनीकी भवन में स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता, की थीम के तहत स्वच्छता ही सेवा 2024 के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ डीवीसी के वरीष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधानआनंद मोहन प्रसाद ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के भारत सरकार द्वारा जारी शपथ पत्र को हिंदी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारी को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओएवंएम) एस. भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (एफजीडी)एस. एन. प्रसाद, उपमहाप्रबंधक (प्रशा.)बी. जी. होलकर, उपमहाप्रबंधक नरेश मुरास्कर, अबुजर सिवली, अखलेन्दू सिंह, सरफराज शेख, सोमेन मंडल, तिताबुर रहमान, सुशिल कुमार, तारीक सईद, एम के चौधरी, रोहित कुमार, अंजू बोपाई, अनुराग सिन्हा, रवि सिन्हा, शाहिद इकराम, सूरज तिवारी इत्यादि उपस्थित रहें। इसके बाद समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्लांट मेन गेट के समीप श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। परियोजना प्रधान ने सभी से अपील की, कि हम सभी को अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखना हैं एवं सप्ताह में 1 (एक) घंटा का श्रमदान देकर सफाई अभियान चलाना हैं। उपमहाप्रबंधक (प्रशा.) ने सभी को धन्यवाद देते हुए सभी से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को अपने घर एवं कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखना हैं एवं गंदगी को हमारे देश और गाँव से दूर भगाना हैं।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal