Home » News Update » लातेहार में गरजे चिराग – भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर दम लेगी जनता

लातेहार में गरजे चिराग – भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर दम लेगी जनता

Lohardaga : लोजपा प्रमुख सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि NDA प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनायेगी और भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ कर दम लेगी जनता। चिराग ने कहा कि NDA के बड़े से बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता दिन-रात एक किये हुये हैं तथा जनता के जाकर इस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। अब यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। इसकी उम्र खत्म हो गयी है। चिराग ने उक्त बातें लातेहार में आयोजित लोजपा की हुंकार रैली में कही। चिराग पासवान आज सुबह रांची पहुंचे। इसके बाद वे लातेहार के लिये निकल पड़े। कुडू बस स्टैंड में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का आजसू पार्टी ने स्वागत किया।

मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड निर्माण जिस सोच के साथ हुआ था वह अभी तक अधूरा है। अटल बिहारी वाजपेयी ने यह राज्य बिहार से अलग कर इसको विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का सपना देखा था लेकिन आज लूट-खसोट कर बर्बाद करने वालों के हाथों में झारखंड चला गया है। बिहार के बाद यह झारखंड को बर्बाद कर रहे हैं। अब इनकी मनमानी नहीं चलेगी। एनडीए की सरकार बनेगी और राज्य का समुचित विकास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal