Home » News Update » धनबाद में अधजले शव को खा रहे कुत्तेः बीती रात शव को जलाने की आशंका, बॉडी किसकी स्पष्ट नहीं, उठ रहे कई सवाल

धनबाद में अधजले शव को खा रहे कुत्तेः बीती रात शव को जलाने की आशंका, बॉडी किसकी स्पष्ट नहीं, उठ रहे कई सवाल

धनबाद में अधजले शव को खा रहे कुत्ते

धनबाद के गोन्दुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भूली और गोन्दुडीह ओपी के सीमा क्षेत्र से सटे क्षेत्र में एक अधजले शव की तस्वीर सामने आई है। यहां एक अधजला शव है। इस अधजले शव को कुत्ते और दूसरे जानवर नोच कर खा रहे हैं। यह बॉडी किसकी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं है। मीडिया के प्राप्त जानकारी के बाद गोन्दुडीह थाना प्रभारी राजन कुमार झा ने पड़ताल कराने की बात कही है।

बीती रात शव को जलाने की आशंका

शव की जैसी स्थिति है उससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शव को छिपा कर जलाने की कोशिश की गई है। शव की स्थिति बताती है कि इसे बीती रात ही जलाया गया होगा। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन जिस तरह की तस्वीर है वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। शव को पूरी तरह से चिता सजा कर जलाया गया है। लेकिन शव पूरी तरह जले इससे पहले की जलाने वाले निकल गए होंगे।

उठ रहे कई सवाल

इस तरह की घटना की जानकारी फैलते ही, कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि शव को रात के अंधेरे में रेल लाइन किनारे जलाने के लिए कौन आया होगा। सवाल उठता है कि आखिरकार यह शव किसका है। इसे कहां से लाया गया है। स्थानीय लोग इस बात पर संदेह भी जता रहे हैं कि कहीं हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश तो नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal