Home » Uncategorized » विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो द्वारा तेनुघाट में छठ घाट का पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया।

विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो द्वारा तेनुघाट में छठ घाट का पीसीसी पथ का शिलान्यास किया गया।

तेनुघाट: गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो द्वारा तेनुघाट में छठ घाट का पीसीसी पथ का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़ कर किया गया । इस प्रकार छठ पूजन करने वालों की वर्षो पुरानी मांग पूरी हुई । इस अवसर पर पंचायत द्वारा विधायक को 51 किलो का माला पहनाया गया । डी एम एफ टी मद से लगभग सैतालीस लाख की लागत से 25 सौ फीट पीसीसी पथ एवं डेढ़ सौ फीट गार्डवाल बनना है । आगे बताते चले कि कई वर्षो से मांग की जा रही थी छठ पूजा के समय सड़को स्थिति जर्जर होने के कारण श्रद्धालु एवं छठ वर्ती को पैदल चलने में काफी परेशानी होती है । नंगे पांव चलने बड़े बड़े रोड़ा से पांव जख्मी हो जाता था ।प्रत्येक वर्ष सड़क को किसी तरह बनाया जाता था और वर्षा में रोड कट कर बह जाता था । हजारों श्रद्धालु छठ पूजा में इस सड़क से पूजा करने में आना जाना करते हैं ।

इस मौके पर जिप सदस्य माला कुमारी, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अरुणि प्रकाश श्रीवास्तव, तरूणी प्रकाश श्रीवास्तव, कनक कुमार सिन्हा, घनश्याम यादव, रतन महतो, गोपाल महतो, विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार, पंकज पाठक, मंटू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal