बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री रामनरेश तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु हुए शामिल।
चतरा: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजय सुमन सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय चतरा में हुई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री राम नरेश तिवारी ने बैठक में उपस्थित होने से पहले मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना कर पत्रकारों से प्रेस वार्ता के बाद बैठक में उपस्थित हुए जिन्हे जिला पदाधिकारी द्वारा भव्य माला अंगवस्त्र,गुलदस्ता एवम हल का प्राचीन देखकर स्वागत किया गया। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी,दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर शुरूआत किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष के द्वारा जिला मंडल के सभी पदाधिकारी को आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में मंडल,पंचायत से बूथ स्तर तक का एक एक कार्यकर्ता से संपर्क कर बूथ को मजबूत करने का सुझाव दिए।
प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने सिमरिया विधानसभा एवं चतरा विधानसभा को प्रचंड बहुमत के साथ विजय बनाने का मूलमंत्र सभी बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को दिए। राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने लगभग 45 मिनट अपने बातों को रखें जिसमें सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से एक की बात बोले कि हमारी उम्मीदवार कोई भी हो उन्हें न देखकर सिर्फ कमल का फूल को अपना उम्मीदवार समझ कर हम सभी को काम करना है। और इस बार झारखंड में भाजपा का बहुमत की सरकार लाकर भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेकना है ताकि हमारे राज्य में जो धीरे-धीरे बांग्लादेशियों को शरण देकर आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जमीने एवं आदिवासीसांस्कृतिक को समाप्त करने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है उसे बचा सके। मौके पर उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल प्रभारी शुभम कुमार सिंह, रंजय भारती, धर्मनाथ ठाकुर, शशिकांत तिवारी, पवन सिंह, राजेश महतो, रविंद्र सिंह, प्रभात सिंह, कामेश्वर गुप्ता, शशिकांत तिवारी,जितेंद्र सिंह,रवीश चंद्रा, रतन सिंह,अर्जुन यादव एवं सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे।
मो शाहबान की रिपोर्ट,
