Home » News Update » शहीद जय मंगल पांडेय और नादिर अली खां की शहादत को किया नमन।

शहीद जय मंगल पांडेय और नादिर अली खां की शहादत को किया नमन।

शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।

चतरा: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक शहीद जय मंगल पांडेय के सातवीं पीढ़ी के वंशज सचिदानंद पांडेय शुक्रवार को अपने परिवार जन के साथ शहीद स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सचिदानंद पांडेय ने कहा की चतरा ऐतिहासिक दृष्टि से राष्ट्रीय पहचान की धरती है जिस स्वतंत्रता संग्राम की देश में चर्चा की जाती है उसमें शहीद जयमंगल पांडेय और नादिर अली खां जैसे वीर क्रांतिकारी शामिल हैं। लेकिन सरकार और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण ये शहीद आज भी गुमनामी में हैं। उन्होंने कहा की

1857 की क्रांति की भीषण लड़ाई में शहीद जयमंगल पांडेय और नादिर अली खा के साथ भारतीय सेना ने साहस का परिचय दिया 56 अंग्रेजी सैनिकों को मार गिराया था।

2 अक्टूबर को इन दोनों को पकड़ लिया गया और फिर 4 अक्टूबर 1857 को शहीद जय मंगल पांडेय और नादिर अली खा के साथ 150 भारतीय सैनिकों को आम के पेड़ पर फांसी दे दी गई ।

श्रद्धांजली सभा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरव सुमन, बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडेय, ओमप्रकाश वर्मा गोविंद पासवान प्रदीप रावत सूरज कुमार राजकुमार वर्मा चम्पा देवी कुमार काली यादव शशि कुमार के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र पांडेय जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal