प्रखंड व अंचलों में कर्मचारी एवं पदाधिकारी कि कमी क़ो दूर की जाये:रामटहल चौधरी
ओरमांझी: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क़ो रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने मांग पत्र के माध्यम से मांग किया हे कि प्रखंड और अंचलों में एवं सभी विभागों में कर्मचारी एवं पदाधिकारी की कमी जल्द दूर किया जाये,उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया है कि 1 अक्टूबर को मैं ओरमांझी प्रखंड और अंचल कार्यालय गया था,जहां जाने पर पता चला कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में कर्मचारियों की घोर अभाव है ओरमांझी के पूरे 18 पंचायत में महज दो अंचल कर्मचारी हैं,वीएलडब्लू एक भी नहीं है,पंचायत सेवक कई पंचायतों में नहीं है, हर विभाग का सुपरवाइजरों की कमी हैं, इसी तरह पूरे रांची जिले एवं पूरे झारखंड में यही स्थिति है, और विद्यालयों एंव महाविद्यालय में शिक्षकों की भी कमी है, जिसे मुख्यमंत्री भी जानते हैं और बराबर पदों को भरने की घोषणा करते रहे हैं, परंतु अभी तक यह पूरा नहीं हुआ है, काम का बोझ हर विभाग में बढ़ा हैं,उसके हिसाब से कर्मचारी पदाधिकारी नहीं है.मुख्य्मंत्री होने के नाते आप ने बहुत से जन सुविधा के लिए अच्छे कार्य कर रहे हैं उसी तरह जिला स्तर से प्रखंड स्तर तक जितने रिक्त स्थान है हर विभाग में उसको भरने का काम करें ताकि आम जनता को हो रही परेशानी ना हो सके, वहीं पूर्व सांसद ने मांग किया है कि जिस तरह अन्य कार्य तेजी से आपने किया है, उसी तर्ज पर इस कार्य में प्राथमिकता लाकर रिक्त स्थानों को भरने का काम करेंगे, जिससे आम जनता को लाभ हो और परेशानी नहीं होगी, इससे आपकी और सरकार की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मोहसिन आलम की रिपोर्ट,
