गोमिया: सीसीए(CCA) सह पाठयक्रम गतिविधियों के अंतर्गत शनिवार को लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल गोमिया में क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया।जिसमें अल्फांसो हाउस विजेता घोषित किया गया। मौके पर उपस्थित स्कूल सचिन फादर सीरिक जोसेफ ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है ।जो उन्हें भविष्य में कामयाब बनता है ।क्विज कांटेस्ट के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्राचार्या सिस्टर शिरीन ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को ‘ बैगलेस डे’ बनाया जाता है जहां विद्यार्थियों के आंतरिक गुणों को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाती है।
अविनाश कुमार की रिपोर्ट,
