Home » News Update » इस बार भी रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षको को पूजा में वेतन नहीं।

इस बार भी रांची विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षको को पूजा में वेतन नहीं।

हमारे जीवन तथा संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है, विश्वविद्यालय प्रशासन: संघ

कई साल से पूजा के दौरान वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है।।

शिक्षिका स्वर्गीय डॉ तस्नीमा परवीन को मिले न्याय का लगा नारा।।

राँची: पिछले 25 सितम्बर 2024 से झारखंड अतिथि शिक्षक संघ के तत्वाधान में राँची विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर में पिछले सतरह महीने के लंबित मानदेय भुगतान सहित अपनी मूलभूत मांगों के समर्थन में अतिथि शिक्षकों का चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन शनिवार 05 अक्टूबर 2024 को भी जारी रहा।इस मौके पर शिक्षकों ने अपने संबोधन में एक स्वर से कहा कि विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा -तकनीकी विभाग,झारखंड सरकार की घोर लापरवाही एवं संवेदनहीनता की वजह से यह दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियाँ बनी हुई है। इस बाबत विवि प्रशासन एवं उच्च शिक्षा -तकनीकी विभाग,झारखंड सरकार के द्वारा ठोस एवं निर्णायक पहल नहीं होने से अतिथि शिक्षकों में भारी गुस्सा एवं नाराजगी है।इस दौरान बीच बीच में अतिथि शिक्षकों की मूलभूत मांगों पर अब तक समुचित करवाई नहीं होने से विवि प्रशासन से नोंक-झोंक भी समय समय पर हो रही है।संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है शिक्षकों की जेब है खाली।हमारी विवि प्रशासन हमारी जीवन और हमारी संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है।झारखंड प्रदेश अतिथि शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता डॉ. धीरज सिंह “सूर्यवंशी” ने कहा कि उक्त पूरे मामले में महामहिम कुलाधिपति सह राज्यपाल माननीय संतोष गंगवार जी एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी कृपया हस्तक्षेप कर अतिथि शिक्षकों के पिछले सतरह महीने के उच्च शिक्षा तकनीकी विभाग के 1040 संकल्प के अनुरूप लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान करायें एवं अतिथि शिक्षकों के मूलभूत समस्याओं का सकारात्मक पहल कर समुचित तरीके से न्यायोचित निष्पादन कराएं। साथ ही डॉ. धीरज सिंह ने कहा कि उर्दू विभाग की अतिथि शिक्षिका तसनीमा परवीन की असामयिक निधन समुचित इलाज के अभाव में हो गयी। उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कहा कि जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।धरना प्रदर्शन-आंदोलन की अध्यक्षता अरविंद प्रसाद ने की जबकि संचालन प्रो.(डॉ.)धीरज सिंह “सूर्यवंशी” ने की। आज शनिवार को आंदोलन में शिव कुमार, आलोक उत्पल, विकास कुमार,निहारिका महतो, डॉ.पूनम सिन्हा, तल्हा नदवी, सचिन साहू, रिंकी, डॉ. आशीष, शुभम, सबीएल लकड़ा, सुमित, सुजीत,डॉ. रीना, स्वरूपा, निहाल टोप्पो, अनीश अतुल, सूरज विश्वकर्मा, डॉ.अणिमा प्रसाद, सुल्ताना परवीन सहित भारी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal