Home » News Update » अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु खनन टास्ट फोर्स की बैठक सम्पन्न।

चतरा: समाहणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोक थाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स समिति की बैठक की गई। 28 अगस्त 2024 को हुई बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा क्रमवार की गई। उन्होने जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा खनन क्षेत्र में चलने वाले भारी वाहनों का निरंतर जांच अभियान चलाएं। अगर किसी वाहन चलकों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो वैसे लापरवाह वाहन, वाहन चालको पर अविलम्ब कार्रवाई करें। आगे कहा खास करके वाहनो का अलट्रेशन, फिटनेश, रिफलेक्टीव टेप, प्रदुषण पेपर समेत अन्य का जांच करें। जिला खनन पदाधिकारी मनोज कुमार टोप्पो ने बताया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध वित्तीय वर्ष 2024-25 में अभी तक 44 वाहनों पर प्राथमिकी, 83 वाहन जप्त अवैध परिवहन में 84 वाहन जप्त किया गया है। कुल 11,23,532 रू0 की जुर्माना राशि वसुली गई है।

अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध शून्य कार्रवाई वाले अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी के प्रति उपायुक्त ने अप्रसंत्ता व्यक्त करते हुए कहा अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाते हुए अवैध खननकर्ता और वाहन एवं संलिप्त लोगों के ऊपर कार्रवाई करें।

आम्रपाली परियोजनान्तर्गत सी०टी०ओ० में निहित शर्तों का अनुपालन की समीक्षा में पाये गये अनियमितता के आलोक में एजीएम आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र को कड़ी फटकार लगाते हुए यथाशीघ्र अनियमितताओं का निराकरण करने हेतु निदेशित किया गया। सभी क्षेत्र के महाप्रबंधक / परियोजना पदाधिकारियों को कोयला परिवहन में लगे वाहनों पर एक सप्ताह के अन्दर रूट वाइज क्लर स्ट्राइकर लगाने हेतु निदेशित किया गया। अनुपालन नहीं पाये जाने की स्थिति में संबंधित वाहनों को काली सूची में डालने का निर्देश दिया गया। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के सदस्यों के लिए एक सेक्शन पुलिस बल एक नोडल पदाधिकारी के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में तैनात रखने हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चतरा को निदेशित किया गया। सभी सदस्यों को विशेषकर सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को एक्टिव मोड में रहकर अपने क्षेत्रान्तर्गत नियमित छापामारी करते हुए अवैध बालू/पत्थर/कोयला खनिज के मामले में अवैधकर्त्ता के विरूद्ध प्राथमिकी / नियमानुसार दण्ड राशि की वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्थित करेंगे। वर्तमान में माननीय एनजीटी न्यायादेश के कारण नदीघाटों से बालू का खनन पूर्णतः वर्जित है, अतः टास्क फोर्स के सभी सदस्य, अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, वन प्रमण्डल पदाधकारी उत्तरी राहुल मीणा,अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, जिला खनन पदाधिकारी मनोज कुमार टोप्पों, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal