Home » News Update » ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने पहले दिन चमकदार प्रदर्शन।

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने पहले दिन चमकदार प्रदर्शन।

जीते 04 स्वर्ण ,03 रजत एवम 03 कांस्य पदक। 

35वी पूर्वी क्षेत्र जुनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखंड, बिहार,पश्चिम बंगाल,असम, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपूरा, नागालैंड,अंडमान निकोबार समेत मेजबान उड़ीसा की टीम भाग ले रही है।

झारखंड: भारतीय एथलेटिक संघ नई दिल्ली एवम ओडिशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में उड़ीसा के भुनेश्वर शहर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 35वी पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में झारखन्ड के एथलीटों का पहला दिन चमकदार प्रदर्शन रहा। जहां राज्य के एथलीटों ने पहले दिन 04 स्वर्ण ,03 रजत एवम 03 कांस्य पदक जीता । पहले दिन के विजेता खिलाड़ी। स्वर्ण बालक 20- हैमर थ्रो – प्रीतम शर्मा , बालिका 16 वर्ष – 60 मीटर – ममता मेरी मुर्मू , बालिका अंडर 20 लंबी कूद – प्रीती लकड़ा, बालक अंडर 20 – 1500 मीटर – विवेक पाल रजत – बालक अंडर 16- लांग जंप विनीत उरांव,बालिका अंडर 20 – 400 मीटर आकांक्षा कुमारी, बालक अंडर 20-1500 मीटर – प्रदीप कुमार *कांस्य* बालक अंडर 20- 5000 मीटर – पवन सिंह, बालिका अंडर 16- 80 मीटर हर्डल्स – दशमी कांडूलना, बालिका अंडर 20- लंबी कूद – हुस्नारा प्रवीण झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयर मैन डॉ मधुकांत पाठक, जे ए ए अध्यक्ष सी डी सिंह, सचिव एस के पांडेय समेत संघ के पदाधिकारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवम टीम प्रशिक्षक – आशु भाटिया , अनुभा खाखा, टीम मैनेजर मनोज सिंह, सुनीता सिंह को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal